Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, October 17, 2019

ताजियो की तैयारी जोरो पर, कल निकालेगा भव्य चल समारोह

कोलारस-जिले के कोलारस नगर को धार्मिक कहना कोई बड़ी बात नही है। यहां के लोग धार्मिक रूची के साथ यहां की हवाओ में भाईचारे की भीनी भीनी खुशबू भी आती है। और इसका असर यहां के सभी त्यौहारो में बखूभी देखने को मिलती है। यहां होने वाले सभी धर्मो के त्यौहार हमेषा से ही शांती और सभी धर्मा के आदर सम्मान की भावना से मनाए जाते है। हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी कोलारस में मुस्लिम समाज के प्रमुख त्यौहार मोहर्रम ताजियो के 40 दिन बाद चैहल्लम ताजियो का त्यौहार मनाया जाता है। जिसमें विधिवत् पूजा के बाद ताजियो का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाता है। जिसमें मुस्लिमो समाज के साथ अन्य धर्मो के लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है। इस वर्ष भी कोलारस में ताजियो का चल समारोह 19 अक्टूबर को कोलारस में निकाला जा रहा है जो शांम 7 बजे अपने अपने स्थानो से प्रारम्भ होकर अलसुबह करबला पर समापन होगा। इस दौरान नगर के कई समाज सेवी उपलब्ध रहेंगे। ज्ञात हो की ताजियो की तैयारी में युवाओ द्वारा करीब महिने भर से दिन रात ताजियो को बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी तैयारी नगर में कई जगह ईमामबाड़ो पर जोरो पर चल रही है। और अब आखरी समय में ताजियो को आखरी रंग देने में लगे है।
बेंड रहेंगे मुख्य आकृषण का केन्द्र  
कोलारस नगर में किसी र्धािर्मक कार्यक्रमो में संगीत को ज्यादा तबज्जो दी जाती है या युं कहे की यहां के लोग संगीत प्रेमी है चाहे तो राधे राधेए शिव जी की बारातए जैन समाज का चल समारोहए ताजियो का कार्यक्रम त्यौहार कोई भी हो लेकिन संगीत यहां के लोगो की पहली पसंद है। इसी क्रम में कोलारस में ताजियो के चल समारोह में कटरा मोहल्ले में हनीफ बेंड समतर युपी, दयाल बेंड ग्वालियर, नसीर बेंड समतर युपी, महाराजा बेंड झांसी, मास्टर बेंडए न्यू मास्टर बेंड, मुख्य रूप से अपनी प्रस्तुती देंगे और ताजियो में चल समारोह का मुख्य आकृषण का केन्द्र रहेंगे।

No comments:

Post a Comment