नागरिकता संशोधन बिल पर संगोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिले के सभी मंडलों में बैठकें संपन्नशिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पर संगोष्ठी, पैदल मार्च, हस्ताक्षर अभियान आदि के निमित्त आज जिले के सभी मंडलों में मंडल बैठकें आयोजित की गयी जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जन जन के बीच व्यापक स्तर पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन बिल के लागू होने से होने वाले फायदे एवं विपक्ष द्वारा जनता को भ्रमित करने पर जो भ्रांतियां पैदा की जा रही है उसको दूर करते हुए बूथ स्तर तक जन जागरण अभियान चलाएंगे जिसको लेकर प्रत्येक मंडल में ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर संगोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान, जिला स्तर पर एक पैदल मार्च आदि का आयोजन आगामी समय में किया जाना है जिसके तहत प्रभारियों को आज मंडल बैठक में नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यालय कोठी नंबर एक पर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम ने बताया कि मोदी सरकार ने तो केवल वही काम किया हैए जिसका आदेश महात्मा गांधी ने 26 सितम्बर 1947 को दिया था। गांधी जी की इच्छा को कानूनी जामा पहनाने का काम भाजपा ने किया है। श्री बाथम ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार 1 से 10 जनवरी तक जनसंपर्क अभियान घर.घर संपर्क ए 7 जनवरी को प्रबुद्धजन संगोष्ठी जिला स्तर पर, नागरिकता सम्मान क्षेत्रीय सांसद द्वारा, 1 से 20 जनवरी प्रबुद्धजन हस्ताक्षर अभियान, 5 से 20 जनवरी रैली पैदल मार्च जिला स्तरी, 1 से 10 जनवरी प्रबुद्धजन संगोष्ठी ग्राम पंचायत वार्ड स्तर पर एवं सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिदिन के कार्यक्रम के फोटो एवं वीडियो भी अपलोड करना है साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रकाशन करना है। भाजपा की मंडल में बैठके ग्रामीण अनुराग अष्ठाना,खोड़ अरविंद बेडर, दिनारा राजकुमार खटीक, करैरा सुनील गुप्ता, सिरसोद लोकपाल लोधी, करही मुकेश खटीक, नरवर मुकेश चौहान, रन्नौद रामू विंदल, बदरवास वीरेंद्र रघुवंशी, कोलारस सुशील रघुवंशी, लुकवासा सुरेन्द्र शर्मा, खरई विपिन खेमरिया, पोहरी आशुतोष जैमिनी, बैराढ़ प्रहलाद भारती, सतनवाड़ा मुड़ेरी पृथ्वी राज जादोन, नरवर सतनवाड़ा ग्रामीण अशोक खण्डेलवाल, पिछोर डॉ ऋ तु चौधरी, खनियाधाना प्रीतम लोधी, बामोरकला जगराम सिंह यादव, मायापुर मनीष अग्रवाल, भौंती विकास पाठक ने पहुँचकर मंडल बैठके ली। इन मंडल बैठकों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी मंडल कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक सह संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Thursday, January 2, 2020
Home
/
Unlabelled
/
नागरिकता संशोधन बिल लाकर गांधी इच्छा को कानूनी जामा पहनाने का काम भाजपा ने किया: राजू बाथम
नागरिकता संशोधन बिल लाकर गांधी इच्छा को कानूनी जामा पहनाने का काम भाजपा ने किया: राजू बाथम
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment