शिवपुरी-कोलारस श्रीमंत ज्योतिराज सिंधिया के साथ चंदेरी अशोकनगर दौरे के बाद कोलारस आए मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी सिंधिया के जाने के बाद कोलारस में रुके रात्रि में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ.प्रभु राम चौधरी ने आमजन का हाल जाना वही पुराने मित्रों से रूबरू हुए कोलारस से शिक्षा मंत्री का गहरा नाता रहा है कोलारस को सिंधिया का गढ़ माना जाता रहा है। श्री चौधरी के मेहनत स्वरूप आमजन से गहरा संबंध इसका उदाहरण के तौर पर देखे जा सकते हैं क्षेत्र का ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो श्री चौधरी से जुड़ा हुआ ना हो श्री चौधरी का सीधा व्यवहार आम जनता को और कोलारस वासियों को काफी पसंद है आज भी प्रदेश के शिक्षा मंत्री बनने के बाद भी उनमें आम कांग्रेसी कार्यकर्ता की शैली दिखाई पड़ती है। कार्यकर्ता व आम जनता के कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं बीती रात्रि सर्किट हाउस में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण करने का प्रयास साथ में उपस्थित शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से करवाया और पुराने मित्रों से पुरानी यादें साझा की और उन्होंने कहा कांग्रेस में मुझे अत्यंत जिम्मेदार और महत्वपूर्ण पद दिया गया है इसलिए मैं आपके नगर में ज्यादा समय नहीं दे पा रहा, लेकिन कोलारस वासियों के लिए मैं 24 घंटे सेवा में हूं प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से शिक्षा विभाग की गुणवत्ता में दिन प्रतिदिन उन्नति हो रही है, सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई हो ऐसा हम प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए जिससे शिक्षक अपने मनचाहे स्थान पर जाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकें इसके परिणाम भी बहुत जल्दी आपके सामने होंगे, रात्रि भोज के लिए श्री चौधरी पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता नवल जाटव के निवास पर पहुंचे उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, अर्जुन जाटव, गोलु भाई, दिलीप जाटव, हेमंत गोयल, मनीष बंसल, बलवीर बोरिया आदि कार्यकर्ता उनके साथ थे।
Sunday, February 16, 2020
Home
/
Unlabelled
/
सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल से अच्छी शिक्षा मिले कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता: मंत्री प्रभु राम चौधरी
सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल से अच्छी शिक्षा मिले कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता: मंत्री प्रभु राम चौधरी
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment