---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 20, 2020

अमरशहीद चन्द्रशेखर आजाद की कर्मस्थली सीतापाठा में जन्मे कन्हैया

श्रीमदभागवतकथा के पाचवे दिवस श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया

शिवपुरी। शिवपुरी के खनियाधाना स्थित एतिहासिक स्थल सीतापाठा पर नगर परिषद के तत्वाधान में सम्पन्न कराये जा रहे महाशिवरात्री महोत्सव के दौरान चल रही श्रीमदभागवतकथा सप्ताह के दौरान आज 20 फरवरी को पांचवे दिवस की कथा के दौरान महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दृष्टांत सुनाते हुये श्रीकृष्ण जन्म की कथा श्रवण कराई। जिसके दौरान सीतापाठा कथा पाण्डाल में हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। ज्ञानोपदेश देते हुये महाराजश्री ने समय की महत्वता बताते हुये कहा कि समय बहुत बलवान होता हैए समय किसी को नहीं छोडता। उन्होंने खबर ना या जग में पल की रे। भजन सुनाकर दर्शकों को मनमुग्ध किया। नगर परिषद खनियाधाना सीएमओ विनय कुमार भटट सपत्नी के इस दौरान मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापकोंए स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा कथा पारीक्षत एवं महाराजश्री के शिष्यगणों की उपस्थिति में श्रीकृष्ण भक्ति से ओतप्रोत कथा श्रवण कराते हुये भागवतभूषण पं रमाकान्त जी ब्यास ने बताया कि जो दूसरों के सुख का हरण करे वो कंश है। इसलिए हमें हमेशा सत्कर्म करते हुये दूसरों के सुख को छीनने का प्रयास नहीं करना चाहिये। उन्होंने मंत्र की महत्ता बताते हुये कहा कि जो मनन करने वाले का रक्षण करे वो मंत्र है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते हुये भगवान की बधाईयां सुमधुर भजनों के माध्यम से सम्पन्न हुईं जिन पर भक्तों ने आनंद लेते हुये जमकर नृत्य किया। महाराज श्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हुये खिलानेए टोफियांए मिठाइयों की बौछार कथा पाण्डाल में की। इस मौके पर कथा पारीक्षत एवं नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भटट ने सपत्नी के महाराजश्री को पगडी पहनाकर सम्मान करते हुये उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया और आनंद उत्सव मनाया।

No comments: