Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, July 2, 2020

बाबू वृंदावन शर्मा आत्महत्या मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

डीईओ के कार्यकाल में सस्पेंड और बहाली के प्रकरणों के जॉच की मांग की

शिवपुरी-जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में गणक के पद पर पदस्थ वृंदावन शर्मा के आत्महत्या मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी एफ आई आर दर्ज न होने से कर्मचारी संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। मुखर हुये कर्मचारियों ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप दोषियों पर कार्यवाही करते हुयेए डीईओं के कार्यकाल में संस्पेंड और बहाली के प्रकरणों की जॉच की मांग की है। 

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि बहुत ब?ी संख्या में सस्पेंशन की आ? में डीईओ ने स्थानान्तरण किये है। ग्रामीण और जंगली इलाकों से  कर्मचारियों को सस्पेंड कर सुविधायुक्त जगह बहाल किया गया है। इनके कार्यकाल में हुये सभी प्रकरणों की जॉच की मांग भी की गई है। जॉच होने तक डीईओ को सस्पेंड किया जाना चाहिए। इनके पद पर रहने से निष्पक्ष जॉच नही हो सकती।

सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जॉच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुये जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। अगर कार्यवाही नही होती है तो संघ आंदोलन के लिये वाध्य होगा।

 ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरूषोत्तम कांत शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, दुर्गा प्रसाद ग्वाल जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, अनिल गुप्ता जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, रसीद खांन साबिर जिलाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, हरीश शाक्य जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, हरिवल्लभ वर्मा जिलाध्यक्ष इंजीनियर संघ, मनोज भार्गव जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, दुवेजी बाथम जिलाध्यक्ष अजाक्स संघ, मोहम्मद रासिद, संतोष रजक लघु वेतन कर्मचारी संघ, रामलखन मुडौतिय, महावीर मुदगल जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ट कर्मचारी कांग्रेस, जनक सिंह रावत पुरानी पेंशन बहाली संघ, प्रमोद कटारे, शिवम पुरोहित, सुरेश शर्मा लिपिक कर्मचारी संघ, राकेश मिश्रा, ब्रजकिशोर उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, राधे शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment