---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 9, 2026

कोतवाली पुलिस व्दारा जुआ खेलने वाले 06 जुआरियों को पकड़ा


शिवपुरी
-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अति.पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीम गठित की गयी और शहर के अलग अलग स्थानो पर जुआ खेलने की सूचना पर से स्टाफ को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो फोर्स व्दारा घेराबंदी कर पुराना रेल्वे स्टेशन के पास खुडा शिवपुरी से प्रदीप धाकड पुत्र रामस्वरुप धाकड उम्र 42 साल नि.नबाब साहब रोड, देउआ कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 48 साल नि.पुरानी शिवपुरी थाना देहात के कब्जे से एक ताश की गडडी व 700रु. नगद एवं गांधी पार्क शिवपुरी से शिवम जाटव पुत्र मुकेश जाटव उम्र 26 साल नि. सब्जी मण्डी जवाहर कालोनी, अरमान खांन पुत्र पप्पू खांन उम्र 21 साल नि.कमलागंज शिवपुरी के कब्जे से एक ताश की गडडी व 720रु. नगद एवं व्हीटीपी स्कूल के पास शिवपुरी से राकेश कोठारी पुत्र बद्री कोठारी उम्र 35 साल नि.वर्मा कालोनी, अनिल शाक्य पुत्र पूरन शाक्य उम्र 24 साल नि.मनियर बीज गोदाम के पास के कब्जे से एक ताश की गडडी व 900रु. नगद कुल 03 तीन ताश की गडडी एवं नगदी 2320 रुपये जप्त कर आरोपीगण के विरुध्द प्रथक प्रथक अप.क्र. 165/26, 166/26, 168/26 धारा 13 जुआ एक्ट के कायम किये गये कोतवाली पुलिस व्दारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. संतोष बैस, प्रआर.रवि कुमार, प्रआर.बाबूलाल, आर. महेन्द्र तोमर, आर.करनसिह, आर.बृजेश कुमार, आर.अजय यादव विशेष भूमिका रही। 

No comments: