---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साइकिल रैली से दिया फिट इंडिया का संदेश



शिवपुरी-
महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढऩे से केवल महिलाएं ही सशक्त नहीं हुईं,बल्कि पूरा परिवार खुशहाल हुआ है। परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बच्चों की शिक्षा के स्तर में बदलाव हुआ है। महिला का शिक्षित होना, संपूर्ण परिवार के शिक्षित होने जैसा है। आज हर जगह महिलाओं की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है, कि हम किसी से कम नहीं। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कही। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक कंचन गौड़ ने बताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। अब हिंसा सहन करने की जरूरत नही, अपने आपको आर्थिक रूप से मजबूत करें। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शहर नीरज गुर्जर, परियोजना अधिकारी नरवर रविरमन पाराशर, बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश जैन, ममता संस्था से कल्पना रायजादा, वन स्टॉप से मोहिनी पुरोहित, परियोजना शहर की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं किशोरी बालिकाएं मौजूद रहीं।

No comments: