---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 8, 2026

शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसिएशन का संभागीय सम्मेलन शिवपुरी में अप्रैल माह में


शिवपुरी जिले के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप नरवरिया हुए मनोनीत

शिवपुरी। शासकीय सेवानिवृत  पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन एसोसिएशन के संगठन मंत्री बृजमोहन सोनी के शिवपुरी स्थित निवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की उनका संगठन पेंशनर हितेषी संगठन के रूप में मध्य प्रदेश में कार्य कर रहा है जिसमें पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विभिन्न विषयों के सामाजिक कार्य करता है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत जुलाई 2025 से दिया गया है परंतु पेंशनर्स को जनवरी 2026 से दिया गया है। संगठन इसका घोर विरोध करता है। उन्होंने शासन से मांग की है कि पेंशनर्स का एरियर का भुगतान जुलाई 2025 से दिया जाए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ विजय सिंह मौर्य सेवानिवृत जेल अधीक्षक ने बताया की शासकीय सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन का संभागीय सम्मेलन अप्रैल माह में शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्षेत्र के विधायक गण के साथ-साथ सभी पेंशनर्स साथियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजय सिंह मौर्य ने कहा की संगठन का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया है जो भी पेंशनर्स साथी संगठन का सदस्य बनना चाहता है वह आवेदन पत्र लेकर सदस्य बन सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों को पेंशनर गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा नवनियुक्त संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण भी कराई जाएगी। 

बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया है कि शिवपुरी जिले का जिला अध्यक्ष रामस्वरूप नरवरिया को बनाया गया है वह अपने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। बैठक में बृजमोहन सोनी, डॉ विजय सिंह मौर्य, मानिकचंद वित्त विभाग, राजेश पचौरी शिक्षा विभाग, हरिशंकर कुशवाहा फॉरेस्ट विभाग, रामस्वरूप नरवरिया सेल्स टैक्स विभाग, रामकृष्ण शर्मा सेल टैक्स विभाग, ओ पी शिवहरे बीएसएनल, रामनिवास शर्मा रेंजर, अवधेश सक्सेना एसडीओ सिंचाई विभाग, बी.पी.यादव सहायक संचालक पशु चिकित्सा विभाग के साथ-साथ अन्य साथी उपस्थित थे।  

No comments: