---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 28, 2020

कैबिनेट मंत्री राजे ने फीता काटकर किया उदय विलास का शुभारंभ


शिवपुरी
-पर्यटकों एवं सैलानियों के लिए शहर के बीचों बीच स्थित गुना वायपास रोड़ पर स्थित उदय विलास का भव्य शुभारंभ बीते रोज कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात होटल उदय विलास का फीता काटा। इस दौरान उदयविलास के संचालक संदीप भौंसले ने उदयविलास के बारे में जानकारी प्रदाय की और इसकी आधुनिक विशेषताओं के बारे में बताया। 

इस अवसर पर विशेष रूप से कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने उदय विलास के बारे कहा कि शिव की नगरी शिवपुरी को वैसे ही पर्यटक नगरी के रूप में जाना जाता हैं आज शिव की नगरी शिवपुरी में होटल उदय विलास के रूप में एक चांद के टुकड़े के रूप में सामने देखने को मिला हैं। जहां भरपूर हरी भरी हरियाली के बीच में शांत प्रिय माहौल में नागरिक यहां उपस्थित होकर परिवार के साथ उदय विलास में कार्यक्रम कर सकेंगे। 

आगे राजे ने कहा कि भौंसले परिवार से सिंधिया परिवार के काफी पुराने संबंध हैं। आज मुझे बहुत खुशी हो रही हैं कि मैं अपने परिवार के बीच में नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ अपने हाथों कर रही हूं मंत्री राजे ने होटल उदय विलास के बारे में संचालक संदीप भौंसले से बारीकी जानकारी ली। इस अवसर पर भौंसले परिवार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।  

No comments: