प्रशासन की नाक के नीचे फोरलेन पर दुकानें स्थापित कर किया जा रहा कब्जा, कार्यवाही की दरकारशिवपुरी- पोहरी-श्योपुर मार्ग पर ग्राम सिंहनिवास के निकट फोरलेन पर 30 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण के बाबजूद भी शासकीय भूमि पर कब्जा करने का अवैध कारोबार शुरू हो गया है। यहां अधिकांश कब्जा करने वाले दुकान संचालकों ने फोरलेन सड़क के नियम निर्देशों को धता बताते हुए अपनी दुकानों की स्टॉलों को जमाकर कब्जा करना शुरू कर दिया है। यहां फोरेलन मार्ग पर अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर कब्जा कर अपना कारोबार करना शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार यूं तो अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन समय-समय पर कार्यवाही करता है लेकिन अक्सर देखने में आया है कि जब अतिक्रमण जम जाए तो उसे हटाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिद यदि समय रहते अतिक्रमण को पनपने ही ना दिया जाए तो शासकीय भूमि भी अतिक्रमण से बचती है और बाद के होने वाले वाद-विवाद भी लेकिन इस तरह के अतिक्रमण की अनदेखी करने का खामियाजा बाद में प्रशासन को भुगतना पड़ता है।
कुछ इसी तरह का अतिक्रमण ग्राम सिंहनिवास फोरलेन से सटी शासकीय भूमि पर भी किया गया है जहां एक दुकान की स्टॉल लगाकर शासकीय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। यहां दुकान संचालक द्वारा अपना कारोबार शुरू कर दिया गया है चूंकि यह पोहरी-श्योपुर मार्ग है इसलिए यहां से आवाजाही अधिक होना शुरू हो गई है और इसके साथ ही यहां इस मार्ग से ही फोरलेन भी गुजरा है ऐसे में फोरलेन के नजदीक रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर कब्जा कर अपना अतिक्रमण दुकान संचालक द्वारा जमा लिया गया और अब उस पर स्टॉल लगाकर कारोबार भी श्ुारू कर दिया है।
इस मामले की शिकायत स्थानीय ग्रामवासियों ने भी की है क्योंकि जिस जगह यह स्टॉल रखी है वहां से अधिकांश चार पहिया व भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और इस दुकान के यहां अतिक्रमण कर स्थापित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की अधिक संभावना होगी। इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों के द्वारा जनसुनवाई में कर मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है।
इनका कहना है-
हम दिखवाते है फोरलेन पर किसने निजी भूमि पर अतिक्रमण किया है इस तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
अरविन्द वाजपेयी, एसडीएम, शिवपुरी
अरविन्द वाजपेयी, एसडीएम, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment