---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 28, 2020

भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में महिलाऐं कर रही सामूहिक पूजा-अर्चना


शिवपुरी
-श्री भैरव बाबा मंदिर कमलागंज में पीपल के समीप स्थित भोलेनाथ शिव मंदिर में आसपास निवास करने वाले परिजनों की महिलाऐं संयुक्त रूप से प्रतिदिन श्रीगणेश सहित भादौ मास में मनाए जाने वाले मोरछठ, संतान सप्तमी व अन्य त्यौहार को मिलकर मना रही है। यहां प्रतिदिन भगवान की भक्ति और सत्संग का आयोजन महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है जिसमें भैरव बाबा मंदिर परिसर में आने वाले अन्य श्रद्धालुजन भी भाग ले रहे है। यहां भैरव बाबा मंदिर के पुजारी संस्कार ने बताया कि बाबा के दरबार में सच्चे मन से आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है और श्रावण व भादौ मास में महिलाओं के द्वारा प्रतिदिन पूजा-अर्चना व प्रभु भक्ति हो रही है जिसमें सत्संग और भजनों के साथ महिलाऐं एकत्रित होकर गीत गा रही है।


No comments: