---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 28, 2020

भवन के मुख्य द्वार पर लेट्रिन का सैप्टिक टैंक बनने से बढ़ी परेशानी, कार्यवाही की मांग


शिवपुरी
-शहर के ठकुरपुरा वार्ड क्रं.01 में लेट्रिन का सैप्टिक टैंक बनाए जाने को लेकर स्थानीय रहवासी के भवन की परेशानी बढ़ गई है और इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग को लेकर रहवासी भवन स्वामी के द्वारा सीएम हेल्पलाईन में भी शिकायत कर न्याय की आग लगाई है।

सीएमओ को की गई शिकायत में शिकायतकर्ता भवन स्वामी धीरज यादव ने बताया कि उसके भवन के मुख्य प्रवेश के मार्ग में पड़ौस में रहने वाले भवन स्वामी द्वारा शासकीय व सार्वजनिक रास्ते पर एक सीवर टैंक निर्मित कर लिया है जिसे उसने सड़क तल से लगभग एक फीट ऊपर तक निर्मित कर लिया है जिसकी वजह से प्रार्थी धीरज यादव के घर जाने व मुख्य आम रास्ता भी अवरूद्धहो रहा है जहां से कोई भी वाहन निकलना संभव नहीं रह गया है साथ ही बारिश के समय पानी का भराव व गंदगी का भी सामना करना पड़ेगा। 

इस संबंध में प्रार्थीगण हीरामन बाबा मंदिर के पास निवास करने वाले नवल किशोर, धीरज, नीरज यादव, रघुवीर यादव, मुन्ना, आदि ने नपा सीएमओ से शिकायत कर संबंधित मुख्य घर के प्रवेश द्वार व आम रास्ते पर किए जाने वाले अतिक्रमण के विरूद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है। इस मामले को लेकर प्रार्थीगणों द्वारा 181 सीएम हेल्पलाईन में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

No comments: