शिवपुरी/पोहरी। भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ के समर्थन में ब्राह्मण समाज ने एक होटल में पोहरी विधानसभा के ब्राह्मण समाज के महत्वपूर्ण लोगों को एक बैठक लेकर सुरेश को जिताने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नरेंद्र गिरधारी बिरथरे कहा कि पोहरी के विकास के लिए सुरेश धाकड़ को जिताना होगा, ब्राह्मण समाज के लोग जात पात के पचड़े में ना पड़े और सुरेश को भारी बहुमत से जिताने में ब्राह्मण समाज अपने साथियों के साथ तन मन से जुड़ जाए।
पूर्व मंडी अध्यक्ष एमपी शर्मा ने कहा की कहा कि पूर्व में सुरेश भाई ने 3 दर्जन से अधिक ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारियों को पोहरी में पदस्थ कराया था कभी उसने जात पात की राजनीति नहीं की और ना ही करेगा, मेरा ब्राह्मण भाइयों से अनुरोध है कि क्षेत्र के विकास के लिए सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हाथ मजबूत करें और क्षेत्र का विकास में सहयोग करें और सुरेश धाकड़ को भारी बहुमत से विजय बनाकर भोपाल भेजें, इससे पोहरी का विकास होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतना के विधायक भाजपा के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र तिवारी ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर विधानसभा पोहरी प्रभारी सत्येंद्र तिवारी विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र बिरथरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कोलारस सोनू बर्थडे, विवेक पालीवाल, पूर्व डीएसपी गणेश प्रसाद शर्मा दिल्ली, दिलीप मुद्गल, माता चरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, राजकुमार शर्मा बैराड़, धीरज व्यास और मंडल अध्यक्ष युवा शुभम मंगल, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मुकेश तिवारी, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, इतवारी दिलीप दांगी पूर्व मंडल अध्यक्ष क्षेत्र अनिल भार्गव, सतीश भार्गव, बृजेश शर्मा, भंवरा गिरीश भार्गव, संतोष शर्मा, भूरा ऐंचबाड़ा, राधेश्याम तिवारी मुडख़ेड़ा, हेमंत गौतम, सेलू शर्मा ऐंचबड़ा, प्रदीप शर्मा एंचबड़ा, अमन शर्मा बैराड़, प्रशांत शर्मा बैराड़, अमित शर्मा बैराड़, आदित्य बिरथरे, जयप्रकाश शर्मा धोलागढ़, राजेंद्र शर्मा बंटी पोहरी, देशराज शर्मा बैराड़, मुन्ना मुद्गल अमरपुर, लेखराज तिवारी सुमेड, गिर्राज शर्मा मंडल अध्यक्ष नगर मोर्चा युवा शिवपुरी, सूरज अवस्थी जरिया, देवेंद्र भार्गव छर्च, देवेंद्र भार्गव पुरा, माखन लाल शर्मा बैराड़, पवन उपाध्याय सुभाषपुरा, संतोष तिवारी राजा की मुड़ेरी, अशोक शर्मा गोवर्धन, हेमंत उपाध्याय, अमरपुर बनवारी लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा पिपलोदा, पवन शर्मा भंवरा, राजकुमार शर्मा पिपलोदा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment