---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, November 24, 2020

खेल शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर युवाओं ने सौंपा सांसद को ज्ञापन


शिवपुरी
- प्रदेश में हर वर्ष खेल शिक्षकों को डिप्लोमाए डिग्री कोर्स करवाए जा रहे हैं और इसके लिए ब?े ब?े कॉलेज संचालित हैं मगर खेल शिक्षा अनिवार्य होने के बावजूद प्रदेश में पिछले 15 सालों से खेल शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है इस कारण खेल डिप्लोमाधारी युवाओं में काफी रोष की स्थिति बनी हुई है। 

गत खेल एवं शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर युवाओं ने गुना सांसद केपी यादव को शिवपुरी सर्किट हाउस पर ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द खेल शिक्षकों की भर्ती कराए जाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र यादवए संस्कार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्षए वेद प्रकाश गौड प्रदेश सचिवए अजय श्रीवास्तव जिलाध्यक्षए जयेश भार्गवए वैभव पाण्डेए अभिषेक पालए बुंदेल सिंहए राजेन्द्र गहलोतए विवेक भार्गवए रोहित पाठकए पवन पाराशरए अनिल पचैरीए उबेरए आदिलए मोइन खान विवेक उपाध्यक्ष मौजूद थे।

No comments: