Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, April 24, 2021

महिला सुरक्षा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर महिला को दिलाया समय पर उपचार


शिवपुरी
-महिला सुरक्षा और संरक्षा को लेकर कार्य वाला संगठन महिला सुरक्षा संगठन के द्वारा एक महिला की तबियत खराब हानेे पर हालत बिगड़ रही है जिस पर वह महिला कोरोना पॉजीटिव होने के चलते जिला अस्पताल के आईसोलेशन में भर्ती है जहां महिला के स्वास्थ्य बिगडऩे की जानकारी जब महिला सुरक्षा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अरशद अली को लगी तो उन्होंने इस मामले को लेकर तुरंत संबंधित चिकित्सक से चर्चा की और मामले में कोरोना पॉजीटिव महिला को उचित उपचार प्रदान करने की बात कही। जिस पर कुछ समय बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में स्टाफ को निर्देशित किया गया और महिला को समय रहते उचित उपचार मिल सका।  

डॉक्टर से बात कर कर तुरंत महिला का ट्रीटमेंट चालू करवाया जिससे दोपहर में उस महिला को आराम मिल गया। महिला के परिजनों ने महिला सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश अरशद अली को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। बता दें कि महिला सुरक्षा और संरक्षा को लेकर अरशद अली द्वारा समय-समय पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कार्य कर रहा है।

No comments:

Post a Comment