भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा मनाया जा रहा है संस्कृति सप्ताहशिवपुरी-भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्कृतिमूलक और संस्कृति संवाहक के रूप में अनेकों कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा इन दिनों संस्कृति सप्ताह मनाया जारहा है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह व महिल संयोजिका दीपिका सक्सैना ने बतााया कि यहां संस्कृति सप्ताह के तहत दूृसरे चरण में महिलाओं की जागरूकता को लेकर बेबिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा द्वारा आयोजित ऑनलाइन संस्कृति सप्ताह के द्वितीय चरण में महिला डॉ.श्रीमती अनीता वर्मा का एक वेबिनार कार्यक्रम रखा गया।जिसमें परिषद अध्यक्षा श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती मंजू अरोरा, श्रीमती प्रीति जैन, श्रीमती दीपिका सक्सेना, श्रीमती रूबी गुप्ता, श्रीमती खुशबू जैन एवम श्रीमती निधि वर्मा शामिल रही।
इस दौरान बेबिनार कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए डॉक्टर श्रीमती अनीता वर्मा द्वारा बताया गया कि आज के समय में किस प्रकार बदलती जीवनशैली व खानपान की बदलती आदतें महिलाओं के शरीर में मौजूद हार्मोन असंतुलन का कारण बनती है इन हालातों में आवश्यक है कि महिलाओं के लिए व्यायाम तथा संतुलित आहार ग्रहण करें, यह आज के समय में अति आवश्यक हैं।
साथ ही इस इस ऑनलाइन ओपीडी में बेबिनार से जुड़ी कई महिलाओं ने अपनी समस्याओ के कारण व समाधान को भी जाना। इस दौरान करीब 30 से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की और कई जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। बेबिनार कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह व दीपिका सक्सैना के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

No comments:
Post a Comment