Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, November 23, 2021

जानकी सेना संगठन का 387वां सुन्दरकाण्ड ग्वालियर में हुआ सम्मन्न


शिवपुरी-
राष्ट्रीय महाअभियान के तहत लगातार प्रति शनिवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर घर-घर धर्म का संदेश फैलाने का कार्य कर रहा सेवाभावी संगठन जानकी सेना संगठन के द्वारा संगठन का 387वां सुन्दरकाण्ड पाठ ग्वालियर में आयोजित किया गया। यहां संभागीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के द्वारा आयोजित कर संपन्न कराया गया जिसमें महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज का सानिध्य रहा। 

इस अवसर पर संगठन की सेवागतिविधियों को जानकर नए सदस्य भी जुड़े इनमें कानपुर उप्र प्रभारी दीपेंद्र सिंह राजावत जिला पंचायत सदस्य को बनाया गया जबकि पूर्व जीडी अध्यक्ष राकेश जादौन ग्वालियर चंबल संभाग के संरक्षक बने। 387वां भव्य आयोजन संभागीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के यहां ग्वालियर महल गांव स्थित 200 साल पुराने प्राचीन करौली माता पर हुआ। 

संगठन के राष्ट्रीय महाअभियान आयोजन में संगठन से ग्वालियर से जुड़े नवीन सदस्य सच्चिदानंद पचौरी, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेश सिंह यादव, नर सिंह सिकरवार, कृष्णकांत शर्मा, बलवीर सिंह रावत, कौशल वाजपेई, पी.पी.एस, राम उपाध्याय, महेश भार्गव, दीपक भार्गव, राजेश चतुर्वेदी व चंदन शर्मा नए सदस्य के रूप में संगठन से जुड़े। 

इसके साथ ही इस आयोजन में जानकी सेना संगठन के संरक्षक बृजेश सिंह तोमर, संगठन प्रमुख विक्रम सिंह रावत, महासचिव नरेशप्रताप सिंह बॉबीराजा, सह संगठन मंत्री नरेन्द्र पचौरी व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना पचौरी सहित सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में आरती के बाद उपस्थितजनों के लिए प्रसाद के रूप में आयोजक परिवार के द्वारा स्नेहभोज की व्यवस्था की गई। साथ ही आयोजक परिवार का राम दरबार भेट कर सम्मान करते हुए कार्यक्रम आयोजन को लेकर आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment