शिवपुरी। जिले के नरवर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने तैयारियां जोर—शोर से शुरू कर दी है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने सभी 15 वार्डों से अपने—अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव की रणनीति व प्रचार—प्रसार के लिए सभी वार्डों में कार्यालयों का उद्घाटन किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी जीतू जिराती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम नरवर पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने जोर—शोर से स्वागत किया। इसके बाद सभी वार्डों में पहुंचकर चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं नरवर चुनाव प्रभारी देवेंद्र जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, जिला मंत्री एवं नरवर मंडल प्रभार मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री कैलाश कुशवाहा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतनवाड़ा नरवर जसपाल सिंह वेस, नरवर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सिंह गुर्जर, नरवर अंत्योदय समिति के अध्यक्ष शगीर खांन, संदीप महेश्वरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, किशोर राठौर, धर्मेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र जाटव, राम लखन कुशवाह, कमलेश रावत, पवन चौबे, रमाशंकर झा, जगदीश शिवहरे, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर कांग्रेस ने किया राधा अरविन्द जैन को वार्ड 6 से पार्षद प्रत्याशी घोषित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के चुनाव में वार्ड 6 से राधा पत्नि अरविन्द जैन को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि वार्ड 6 से कमलेश मनोज पाराशर एवं राधा अरविन्द जैन ने आवेदन देकर पार्टी से टिकिट मांगा था जिस पर जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देश पर दोनो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरकर रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करवा दिया बाद में अन्तिम दिन 21 फरवरी को कांग्रेस ने कमलेश मनोज पाराशर के नाम मेन्डेट जारी कर रिटर्निंग ऑफिसर को सौंप दिया लेकिन सत्तादल के नेताओं ने इनके परिवार पर दबाव डालकर अन्तिम समय निकलने के बाद भी इसका फॉर्म बिड्रॉल करवा दिया और समय निकलने के कारण बाद में राधा अरविन्द जैन को जारी किया गया मेन्डेट स्वीकार नहीं हुआ तब प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने राधा पत्नि अरविन्द जैन को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि षडयंत्र के कारण राधा जैन को चुनाव चिन्ह पंजा नहीं मिल सका लेकिन इनका जो भी चुनाव चिन्ह हो कांग्रेस पार्टी का इन्हें पूरा समर्थन करेगी।
No comments:
Post a Comment