हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. डालमिया ने दिया परामर्श, 305 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 270 मरीजों को मिला उपचारशिवपुरी। रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टिट्यूट, ग्वालियर एवं सिद्धिविनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पोहरी रोड़, शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क हृदय रोग, ओपीडी, जांच शिविर एवं नि:शुल्क एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी हेतु 25 मरीजों को नि:शुल्क एंजियोग्राफी के लिए ग्वालियर के लिए चयनित किया गया हैं। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें लगभग 305 मरीजों का पंजीयन किया गया और लगभग 270 मरीजों को उपचार का लाभ मिला साथ ही मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी एवं सुगर के साथ बीपी की जांच भी की गई।
हृदय रोग से बचना है तो करें तो चलें पैदल व करें व्यायाम : डॉ.डालमिया
शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेष डॉ. रविशंकर डालमियां द्धारा मरीजों की विधिवत जांच कर उचित परामर्श दिया साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए जिसमें जीवन शैली एवं खान पान को अपनाया जाना अति आवश्यक हो गया हैं साथ ही युवाओं को अपनी सेहत के लिए समय निकाल कर व्यायाम को अपनी जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रतिदिन 30 मिनिट की सैर एवं कुछ हलके फुलके व्यायाम नियमित रूप से करना चाहिए। हृदय को स्वस्थ्य रखने में योगा का भी नियमित अभ्यास किया जाए तो काफी लाभ दायक सिद्ध होता हैं। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी नि:शुल्क की जाने लिए लगभग 20-25 मरीजों को ग्वालियर बुलाया गया।
आमजन को मिले स्वास्थ्य लाभ इसलिए आयोजित किया शिविर
डायरेक्टर डॉ.पीडी गुप्ता एमबीबीएस मेडिसिन व संचालक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सिद्धिविनायक मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के द्वारा रतन ज्योति डालमिया हार्ट के संयुक्त तत्वाधान में यह शिविर लगाया गया जिसमें आमजन को हृदय रोग से संबंधित रोग लाभ दिया जाए इसे लेकर नि:शुल्क एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टि जैसी बड़ी बीमारियों का उपचार भी इस श्ििावर के माध्यम से प्रदाय किया गया है जिसमें कई मरीजों को चिह्नित करते हुए उनका बेहतर उपचार किया जाएगा। शिविर में तीन सैकड़ा से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया गया है व नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया गया।
No comments:
Post a Comment