---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 5, 2022

बाईक माईलेज को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन, मदन ने हासिल किया 143 किमी प्रति लीटर का मायलेज


हीरो मोटोकॉर्प दारा एचएफडीलक्स बी एस 6 एफआई एक्सेन्स टेक्नॉलॉजी की हुई माईलेज प्रतियोगिता

शिवपुरी। हीरो मोटाकॉर्प ने शिवपुरी में माइलेज के हीरो कॉन्टेस्ट (प्रतियोगिता) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कॉन्टेस्ट में हीरो मोटोकोर्प से पंकज यादव जी एवं विष्णुकांत गुप्ता जी और रघुवंशी हीरो शिवपुरी से श्री गजेन्द्र सिंह रघुवंशी जी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एच एफ डिलक्स बीएस 6 एफ आई एक्सेन्स टेक्नॉलॉजी का मायलेज नापा गया और सभी गाडियों का मायलेज 100 प्लस आया है। हीरो मोटोकॉर्प के टेरेटरी मैनेजर पंकज यादव ने बताया कि इस महंगाई के दौर में एच एफ डीलक्स एकमात्र ऐसी मोटरसाइकिल है जो अपनी बेमीसाल मजबूती के साथ-साथ माइलेज में भी नंबर 1 है। और इसकी एक्सेन्स एफ.आई. टेक्नॉलोजी इसे अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर और नंबर 1 बनाती है। कॉन्टेस्ट मेें पहली पोजीशन पर आने वाले प्रतियोगी मदन रावत ने 143 किमी. प्रति लीटर का मायलेज  प्राप्त किया। दूसरी पोजीशन पर आने वाले प्रतियोगी कृपाल सिंह ने 140 किमी. प्रति लीटर का मायलेज प्राप्त किया। तीसरे प्रतियोगी रामवरन गुर्जर ने 120 किमी. प्रति लीटर का मायलेज प्राप्त किया।

No comments: