शिवपुरी- बड़े बजट की पांच ऐपीसोड की वेबसीरीज गुस्ताखियां एक गल्ती की शूटिग मंगलबार में शिवपुरी में शुभारम्भ हो चुकी है जिसमें लीड रोल में मिस दर्शना अभिनय कर रहीं हैं जो नागिन,भाग्य लक्ष्मी,क्राइम पैट्रोल,साबधान इंडिया सहित कलर्स,सोनी,स्टार प्लस आदि चेनलों पर कई सीरीयलों में आ चुकी है इस वेब सीरीज को मुम्बई के ओटीटी चैनल सिने बॉक्स प्राइम ने स्टोरी देखकर पहले ही खरीद लिया है और पीहू फिल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर राजकुमार गुप्ता के साथ रजिस्टर्ड एग्रीमेन्ट भी कर लिया है।
इस वेबसीरीज के डायरेक्टर लुधियाना के चर्चित जिमी मित्तल हैं और मुम्बई से ओटीटी चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर रूद्र भी चैनल की गाइडलाइन के अनुसार मार्गदर्शन कर रहे हैं इसके को -प्रोङयुसर राजेश झा प्रोडक्शन के डायरेक्टर राजेश झा एवं डार्ली फिल्मस टीवी एण्ड वेब प्रोडक्शन कम्पनी है, कास्टिंग डायरेक्टर विजय चौकसे हैं तथा प्रोजेक्ट हेड जम्मू की मुस्कान राजपूत और रायटर धनन्जय सूडान हैं इस वेबसीरीज की शूटिग शिवपुरी जिले के बिभिन्न स्थानों पर की जायेगी तथा कुछ सीन जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल तथा मुम्बई में शूट किये जायेंगे।

No comments:
Post a Comment