---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 12, 2022

नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात विभाग ने चलाया अभियान


सड़क पर खड़ी कारों को सीसीटीव्ही फुटेज से तलाश कर 13 कार चालकों के खिलाफ की ई-चालानी कार्यवाही

शिवपुरी-शहर में अव्यवस्थित यातायत को व्यवस्थित करने के लिए जहां वाहन पार्किंग के लिए स्थान तलाश कर पुराना बस स्टैण्ड परिसर को चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है तो वहीं कई वाहन चालक इस पार्किंग का उपयोग ना करते हुए मुख्य रोड़ पर ही वाहन पार्क कर रहे है ऐसे वाहन चालकों को यातायात विभाग के द्वारा अब सीसीटीव्ही फुटेज से तलाश कर उन्हें ई-चालान भेजे जा रहे है ऐसे करीब 13 से अधिक वाहनों को अब तक ई-चालान भेेजे जा चुके है और यदि यह वाहन स्वामी अपने वाहन का चालान यातायात विभाग में निर्धारित समयावधि में जमा नहीं करते है तो फिर आगे की कार्यवाही माननीय न्यायालय से की जावेगी।

बता दें कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में व्यवस्थित यातायात को लेकर यातायात पुलिस एवं नगर पालिका शिवपुरी द्वारा शहर के पुराना बस स्टैंड पर कार पार्किंग बनाई गई थी एवं यातायात पुलिस द्वारा गुरुद्वारे से लेकर माधव चौक चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र में नो कार पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए थे जिसके बाद अनाउंसमेंट भी किया गया कि यहां पर कार पार्क नहीं करना है।

बाबजूद इसके पुराना बस स्टैंड पर कार पार्किंग उपलब्ध है वहां संबंधित वाहन कार पार्क नहीं कर रहे है ऐसे सभी कार मालिकों द्वारा सड़क पर ही कार पार्क की जा रही है जिसके चलते यातायात पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से 13 कार वालों के खिलाफ  ई-चलानी नोटिस जारी किए गए हैं जिसे 5 दिवस में जमा न करने पर संबंधित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा समंस वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जाएंगे।

इन वाहनों को जारी हुए ई-चालान कार्यवाही
शहर के गुरूद्वारा चौक पर वाहन स्वामी सतीश पुत्र गुलाब सिंह वर्मा निवासी वार्ड नं.36 संजय कॉलोनी, शिवपुरी वाहन क्रं.एम पी 33 जी1530, मोहन शर्मा पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा निवासी वार्ड नं.15 बीज गोदाम के पास मनियर, सौरभ पुत्र राजेन्द्र सरैया निवासी वार्ड नं.9 राजेश्वरी रोड़ शिवपुरी जड़ी बूटी भवन के पीछे वाहन क्रं.एमपी 33 सी7411, संदीप पुत्र सुरेश कुमार निवासी 305 तारकेश्वरी कॉलोनी वाहन क्रं. एमपी 33 सी 6688, आशीष अग्रवाल पुत्र शिव कुमार अग्रवाल निवासी वार्ड नं.28 आरोग्यकुटीर, इन्द्रा कॉलोनी सिद्धेश्वर कॉलोनी वाहन क्रं.एम पी 33 सी 9142 व माधवचौक चौराहे से पवन सिंघल पुत्र राधाकृष्ण निवासी नाई की बगिया शिवपुरी वाहन क्रं.एम पी 33 सी 5651, शुभम पुत्र अमन गोयल वार्ड नं.07 शिवपुरी वाहन क्र्रं.एमपी 33 सी 7953, जेएन लोधी पुत्र अनारथ सिंह लोधी निवासी 131 राजेश्वरी रोड़ शिवपुरी वाहन क्रं.एम पी 33 सी 1082, इलियास पुत्र मुन्ना खान निवासी वार्ड नं.32 फखरूद्दीन अली शिवपुरी वाहन कं्र.एम पी 33 सी 7780, राहुल पुत्र राजेन्द्र कुमार शिवहरे निवासी कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी वाहन क्रं्रं.एमपी 33 सी 7875, जितेन्द्र पुत्र जगदीश प्रसाद राठौर निवासी कमलागंज शिवपुरी वाहन क्रं.एमपी 33 सी 6698 एवं गौरव पुत्र बृजबल्लभ शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी वाहन क्रं.एमपी 33 सी 3728 शामिल है।

500 रूपये का कटाए चालान नहीं तो न्यायालय से छूटेगा वाहन
यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया है कि जिन वाहन स्वामियों के द्वारा नो पार्किंग में वाहन खड़े किए गए है उन्हें अभी ई चालानी कार्यवाही के तहत नोटिस जारी किए गए है और 500 रूपये चालान जमा करना होगा लेकिन 5 दिनों बीतने के बाद संबंधित वाहन स्वामी अपने वाहन का ई-चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगा और यदि इसके बाद भी कोई ई-चालान जमा नहीं करता है तो संबंधित के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा समंस वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जाऐंगें।

इनका कहना है-
हमने सभी चार पहिया वाहन चालकों को आवश्यक रूप से पुराना बस स्टैण्ड परिसर में वाहन वार्किंग व्यवस्था की है बाबजूद इसके कई लोग मुख्य रोड़ पर ही वाहन पार्क कर बाजार खरीदी के लिए पहुंच रहे है ऐसे सभी वाहन जो पार्किंग में बाधा उत्पन्न कर रहे है उन्हें सीसीटीव्ही फुटेज से तलाश कर ई चालानी कार्यवाही कर नोटिस भेज रहे है यदि जमा नहीं करते है तो माननीय न्यायालय से आगामी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए स्वयं संबंधित वाहन स्वामी जिम्मेदार होगा।
रणवीर यादव
यातायात प्रभारी, शिवपुरी

No comments: