---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 12, 2022

विशेष कार्य करने वाली महिलाओं का राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने किया सम्मान


शिवपुरी/करैरा-
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो शिवपुरी के प्रभारी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम नारायण आर्य एवं संभागीय अध्यक्ष गोपाल सिंह गंधर्व के नेतृत्व में ब्लॉक करैरा एवं पिछोर टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर पुरानी शिवपुरी में आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रचार्या श्रीमती अनिता खंडेलवालए विशिष्ट अतिथि प्रेम नारायण आर्य;प्रदेश उपाध्यक्षद्धए गोपाल सिंह गंधर्व संभागीय अध्यक्ष, ओम प्रकाश जोशी(जिला प्रभारी)मंचासीन उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल की 11 महिलाओं को जो किसी विशेष कार्य के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा सम्मानित की गई है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की ओर से सामाजिक प्रेरणा सम्मान श्रीमती हेमलता चौधरी, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, अर्चना राठौर, वंदना शर्मा, हिरोदा मरकाम, कु. नाजिया खान, कु. राधा प्रजापति, कु.सिम्मी राठौर, श्रीमती कल्पना शर्मा, संगीता आदिवासी को सर्टिफिकेट प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रेम नारायण आर्य ने अपने उदबोधन में कहा कि आज महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंञण ब्यूरो द्वारा महिला उत्पीडऩ पर तुरंत संज्ञान लेकर उन्हे न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करता है एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए भी कार्य करता है। कार्यक्रम मे करैरा और पिछोर ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, डा.गजेंद्र बिजोरिया, जिला संरक्षक ओम प्रकाश जोशी, देवीलाल पाल, हरीशरण चौरसिया, अच्छेलाल कोली,  डा.सीताराम जाटव, सोनू लोधी, मोहित साहू एवं विद्यालय का स्टाफ  एवंं छात्राएं उपस्थित थीं। मंच का संचालन श्रीमती हेमलता चौधरी ने किया। अंत में विद्यालय के पी टी आई इंद्रजीत सिंह पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments: