---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 29, 2022

विवेक की आंख खुली हो तो किसी को भी गुरु बना सकते हैं÷ स्वामी रामतीर्थ दास जी महाराज


सुदामा चरित के साथ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पवा पर श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

शिवपुरी। पाबा धाम आश्रम पर चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सुदामा चरित्र के साथ कथा का विश्राम उक्त उद्गार पूज्य महाराज श्री राम तीर्थ दास जी ने व्यक्त किए आपने बताया कि जीवन में कितनी भी परेशानियां हैं मगर प्रत्येक प्राणी को मुस्कुराते रहना चाहिए यह प्रेरणा हमें श्री कृष्ण से प्राप्त होती भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ अनेकों विपत्तियों का सामना करना पड़ा 16108 रानियां थी और 161080 भगवान के पुत्र थे कुल मिलाकर 56 करोड़ों यदुवंशी फिर भी भगवान कभी पारिवारिक समस्याओं को लेकर व्यथित नहीं हुए और आज का मनुष्य छोटी सी समस्याओं को लेकर भी व्यथित हो जाता है सुदामा जी का चरित्र कराते हुए बताया कि सु_अधित सुंदर दाम यानी धन सुंदर है धन जिसका सुदामा जी के पास लोक संपत्ति तो नहीं थी परंतु पारलौकिक धन की भगवान राम धन का खजाना था और संत भगवान नाम को ही धन की पूंजी मानते हैं

 भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा को गले लगा कर के अपना दीनबंधु नाम सार्थक किया  दत्तात्रेय के 24 गुरुओं का वर्णन करते हुए बताया कि विवेक की आंख खुली हो तो शिक्षा किसी से भी ली जा सकती है जीवन में दीक्षा गुरु एक और शिक्षा गुरु अनेक हो सकते हैं पृथ्वी से उन्होंने सहनशीलता की शिक्षा ली सूर्य से चमकने की शिक्षा ली सूर्य की तरह संत को सभी के ऊपर प्रकाश डालना चाहिए आकाश से अन्नत्ता की शिक्षा ली संत की छाया सभी पर समान दृष्टि से होना चाहिए गरीब अमीर का भेदभाव नहीं होना चाहिए मैं वायु से शिक्षा दी कि वह बगीचे में चलती है तो सुगंधी देती है और गंदी जगह पर दुर्गंध संत सभी के जीवन में सुगंधी भर देते हैं हिरण से शिक्षा ली कि कान का कच्चा नहीं होना चाहिए 

सुंदर संगीत सुनता है और बंधन में हो जाता है संत को गांव में गीत फिल्मों के गाने नहीं सुनना चाहिए और मधुमक्खी की तरह संग्रह नहीं करना चाहिए आचार्य श्री नंदकिशोर जी जैमिनी जी ने विधिवत यज्ञ कार्य का संपादन किया आपके साथ संगीत पर पंडित अखिलेश त्रिपाठी झांसी वाले आर्गन पर पंडित सुभाष अवस्थी झांसी वायलन पर  श्री मनीराम पैड पर भानु जी ने साथ देकर चार चांद लगा दिए वही वृंदावन धाम से पधारे पंडित धर्मेंद्र पाराशर जी ने सुंदर झांकियों के माध्यम से सभी को सभी का मन मोह लिया कल दिनांक 30 मार्च को विशाल भंडारा आयोजित किया गया है इस अवसर पर आप पावा धाम गौशाला के लिए अपना पवित्र धन दान किया

No comments: