---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 11, 2022

शासन की महती योजना टीएल शिक्षण सामग्री से हो रहा बेहतर नवाचार बेहतर शिक्षा : बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर


टीएल शिक्षण सामग्री के तहत कबाड़ से जुगाड़ को लेकर शून्य नवाचार की थीम पर हुई प्रतियोगिता

शिवपुरी-राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश एवं जिला परियोजना समन्वयक के निर्देश के क्रम में शासन की महती योजना टी एल शिक्षण सामग्री निर्माण(कबाड़से जुगाड़) शून्य निवेश नवाचार की थीम पर प्रदर्शन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से चयनित हिन्दी, गणित, अंग्रेजी के 3-3 प्रादर्श शामिल हुए एवं निर्धारित चयन कर्ता मे गोपी चंद्र जैन संस्थापक संस्कार स्कूल, मनोज निगम विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवपुरी, प्रमोद भार्गव लेखक द्वारा प्रत्येक संकाय से प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय प्रादर्श का चयन किया गया जिसमे भाषा संकाय से प्रियंका मदान शा मावि कपराना से प्रथम, नयनतारा गोस्वामी शा प्रावि पहलगाँव से द्वितीय एवं अंजना दंडोतिया शा प्रावि दर्रोंनी से तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम मे गणित संकाय से इमरान खान शा.मा.वि.ख्यावदाकला से प्रथम, संजय भार्गव शामावि सुरवाया से द्वितीय, मंगला गुप्ता शा मावि सिंह निबास से तृतीय स्थान पर रहे साथ ही विज्ञान संकाय से श्रीमती अर्चना कौशल शा मावि गोपालपुर से प्रथम, बंदना गुप्ता शामावि मुडेरी से द्वितीय एवं नयनतारा गोस्वामी शा प्रावि पहलगाँव से तृतीय स्थान पर रहे, विभिन्न स्थान पाने बाले सहभागीयों को पुरुस्कार दिया गया किया, साथ ही शाला स्तर से पधारे सभी शिक्षकों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। अशोक कुमार जैन एपीसी जिला शिक्षा केंद्र द्वारा प्रदर्शनी की प्रशंसा की साथ ही साहित्यकार एवं लेखक प्रमोद भार्गव ने अपने उदबोदन में शिक्षकों को कहा कि विभिन्न वैज्ञानिकों की जीवनी का उल्लेख किया एवं कहा कि अपने साहित्य का जरूर करे अध्ययन करे क्योंकि साहित्य ही समाज का दर्पण होता है और वह आपको गोरान्वित करेगा एवं विकासखंड स्तर से चयनित प्रादर्श को 14 मार्च को जिला स्तरीय प्रदर्शनी मे शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे बीएसी आदित्य प्रकाश माथुर, अरविन्द वर्मा एवं समस्त जन शिक्षकों का योगदान रहा।

No comments: