शिवपुरी- इस संसार में जन्म लेकर जनसेवा करने का अनुमकरणीय कार्य यूं तो विभिन्न समाजसेवी संस्थाऐं कर रही है लेकिन अपने वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षण और गरीब को भोजन कराकर पुण्य कमाने का जो कार्य श्रीमती दीपा-देवेन्द्र बंसल ने किया है वह अनूठा और प्रेरणादायी है।
श्रीमती दीपा बंसल का मानना है कि इस धरती पर जन्म लेकर जीवन जीने के अतिरिक्त हमें मानवसेवा, जनसेवा और प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी योगदान देना चाहिए, उनका मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर-परिवार और शुभचिंतकों के जन्मोत्सव, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य किसी भी तरह की सफलता पर उत्साह को प्रदर्शित करते हुए प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण पौधरोपण अवश्यक करें साथ ही गरीब, निर्धनों को भोजन कराकर भी पुण्य लाभ अर्जित करें।
इसी क्रम में दीपा बंसल के द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला के सामने स्थित पार्क में जहां पौधरोपण किया गया तो वहीं गरीब, निर्धनों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन कराकर इस दिन को सार्थक भी किया गया। इस सेवा कार्य में दीपा बंसल के साथ आर्यमन बंसल, शौर्य बंसल, मथुरा प्रसाद, मनोज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, निशा अग्रवाल आदि मौजूद रहे जिन्होंने मिलकर इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दिया।
No comments:
Post a Comment