कोरोना में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि व वरिष्ठजन सहित समाजसेवियों का किया गया सम्मान
शिवपुरी-मप्र की राजधानी भोपाल में ग्वाल समाज के विभिन्न छावनियों से आए ग्वाल बन्धुजनों के लिए ग्वाल मित्र मंडल मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन कम्फर्ट ग्रीन हाउस में किया गया। यहां यह आयोजन इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार जावद के वरिष्ठ समाज सेवी रमेश रॉयठौर, गरोठ के वरिष्ठ समाजसेवी पार्षद ललित चंदेल, सागर के वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार यादव, ब्यवार राजस्थान के वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कछवाय, झांसी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाज सेवी एवं लोको पायलट संजीव हिन्नवार, आगर मालवा के युवा तरुणाई अशोक चौधरी रहे जिन्होंने मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान के समाज सेवियों को एक मंच पर लाने का यह आयोजन सम्मान समारोह के रूप में किया।
कार्यक्रम का संचालन शिवपुरी से पत्रकार राजू ग्वाल ने किया। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आर्शीवाद लेकर उनका साफा, गमछा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से पधारे समाज सेवियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। चूंकि विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते बड़ आयोजन नही हो पा रहे थे अब सारे प्रतिबंध हटने के बाद इस मिलन समारोह का आयोजन रखा गया।
इस ग्वाल मित्र मंडल मिलन समारोह में ग्वाल समाज की विभिन्न छावनियों जिसमें जावद, गरोठ, सागर, ब्यवार, बैतूल, प्रतापगढ़ राजस्थान, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन,नीमच, राजगढ़, खिलचीपुर, शिवपुरी,करेरा, बीना, मुंगावली, महू, आगर, झाँसी, जोशीपुर, भोपाल, देवास, सीहोर, शुजालपुर, बैरसिया सहित अनेको जगह के समाजसेवियों ने इस आयोजन में भाग लिया। कोरोना काल के समय कई उद्यमी और समाज सेवी बिछड़ गए उनकी आत्म शांति हेतु दो मिनिट का मौन धारण कर यहां श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
कार्यक्रम के संपूर्ण व्यवस्थापक के रूप में पंकज यादव मित्र मंडल एवं कर्मयोगी सेवा समिति के अध्य्क्ष सौरभ यादव ने अपने कर्मयोगी परिवार के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। अंत में वरिष्ठ समाज सेवियो के उद्बोधन के बाद स्नेह भोज के साथ आयोजन को विराम दिया गया।
No comments:
Post a Comment