---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 22, 2022

अंकुर अभियान को नगर पालिका ने लगाया पलीता, जलाए कचरे के साथ वृक्ष


सफाई अमले की लापरवाही से स्थानीय नागरिकों में रोष, स्वच्छता अभियान के नाम पर दिखावा कर रहे हैं जिम्मेदार

शिवपुरी-एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से लेकर शिवपुरी कलेक्टर तक अंकुर अभियान के तहत प्लांटेशन को बढ़ावा देने मैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। दूसरी ओर शिवपुरी नगर पालिका के लापरवाह अमले ने यहां फलते फूलते प्लांटेशन को आग लगा डाली। शहर के फिजिकल क्षेत्र अंतर्गत सफाई अभियान के दौरान बड़ा ही विचित्र नजारा दिखाई दिया जिसके तहत नगरपालिका की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत एकत्र कचरे को लापरवाही पूर्ण अंदाज में सफाई टीम ने यहां 2 वर्ष पूर्व हुए प्लांटेशन मैं खड़े हरे भरे आम और अन्य वृक्षों को कचरे के साथ स्वाहा कर डाला । 

देखते ही देखते यह फलते फूलते वृक्ष यहां झुलस कर ठूँठ की शक्ल में खड़े रह गए। नगरपालिका के ऐसे लापरवाह रवैया के चलते ही यहां पिछले दिनों जन सहयोग से लगाए गए बृहद प्लांटेशन की जालियों से लेकर फेंसिंग पोल तक गायब हो गए हैं। उसके बाद से पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया आज जुडिशरी कॉलोनी के आगे धू-धू कर जलते कचरे के बीच में झुलसते वृक्षों का यह नजारा नागरिकों को विचलित कर गया। 

स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री तक को शिकायत की है साथ ही शिवपुरी कलेक्टर को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। पालिका स्वच्छता अभियान के नाम पर यहां कोरा दिखावा कर रही है। पीडब्ल्यूडी की नालियों में कचरा समेट कर उनमें आग लगा दी जाती है जगह-जगह यह नजारे शहर में ना केवल वायु प्रदूषण का कारण बन रहे हैं बल्कि हरियाली को भी यह अपने चंगुल में ले रही है।

No comments: