---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 6, 2022

स्वर्णकार महिला संगठन ने मनाया गणगौर महोत्सव


शिवपुरी-
स्वर्णकार महिला संगठन के द्वारा गणगौर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। यहां तारकेश्वरी कॉलोनी में श्रीमती गिरिजा सुरेन्द्र सोनी के निवास पर आयोजित गणगौर महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की और समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया।

स्वर्णकार महिला संगठन द्वारा इस अवसर पर विधिवत गणगौर पूजा की गई। यहां जानकारी देते हुए श्रीमती गिरिजा सोनी ने बताया कि गणगौर महोत्सव के अवसर पर पूजन के रूप में यहां भजन, गीत, संगीत के साथ नृत्य, रंगोली, सास-बहू एवं बेस्ट वुमेन जैसी अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें स्वर्णकार महिला संगठन की रूपाली सोनी को बेस्ट वुमेन के रूप में पुरूस्कार दिया गया। 

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्यम सोनी, द्वितीय श्रीमती प्रियंका सोनी, तृतीय श्रीमती कृतिका सोनी, वहीं नृत्य में प्रथम श्रीमती कृतिका सोनी, द्वितीय श्रीमती प्रिया सोनी, तृतीय श्रीमती सत्यम सोनी को पुरूस्कार दिया गया, साथ ही सास-बहू प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार श्रीमती ऊषा सोनी, श्रीमती योगिता सोनी, द्वितीय पुरूस्कार श्रीमती श्रद्धा-श्रीमती जूली सोनी एवं तृतीय पुरूस्कार श्रीमती डोली व श्रीमती प्रियंका सोनी को संयुक्त रूप से दिया गया। पूजा-अर्चना एवं प्रतियोगिता के समापन उपरान्त सभी महिलाओं ने अंत में स्नेहभोज में भाग लिया।

No comments: