---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 6, 2022

लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ की महिला विंग ने अपना घर आश्रम को दान किए सीसीटीव्ही कैमरे हेतु राशि


दिवंगत लायन साथी राकेश जैन एवं दिवंगत वंदना शिवहरे स्मृति में की गई अनुकरणीय सेवा गतिविधि

शिवपुरी- लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के अभिन्न साथी रहे दिवंगत राकेश जैन (प्रेमस्वीट्स) एवं दिवंगत श्रीमती वंदना शिवहरे की स्मृति में महिला विंग के द्वारा एक अनुकरणीय सेवा कार्य स्मृति शेष के रूप में स्थानीय अपना घर आश्रम महिला प्रभुजियों के लिए 30 हजार रूपये के कैमरे लगाए जाने को लेकर राशि दान की है। यह पहल लायन्स क्लब साउथ महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल, सचिव श्रीमती वर्षा जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल के द्वारा की गई जिस पर समस्त लायन्स क्लब साउथ व महिला विंग के द्वारा इस अनुकरणीय सेवा कार्य में योगदान देते हुए अपने अभिन्न साथी दिवंगत राकेश जैन की स्मृतियों को संजोने के लिए यह सेवा गतिविधि की गई। 

इस दौरान समस्त लायन्स क्लब साउथ व महिला विंग स्थानीय मनियर में संचालित होने वाले अपना घर आश्रम महिला पहुंचे जहां महिला प्रभुजियों की देखरेख और आश्रम की सुरक्षा को लेकर यहां सीसीटीव्ही लगाए जाने की व्यवस्था को देखा साथ ही अपना घर आश्रम में रहने वाली महिला प्रभुजियों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। 

स अवसर पर यहां इस सेवा कार्य में योगदान देते हुए महिला विंग से श्रीमती सीमा गोयल, श्रीमती मीरा पोद्दार, श्रीमती रूचि जैन, श्रीमती मीना जैन, श्रीमती राजेश बिन्दल, श्रीमती नीलम बीसानी, श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी, श्रीमती कविता गुप्ता व लायन्स क्लब साउथ की ओर से सौरभ सांखला, विवेक अग्रवाल, रवि पोद्दार, कृष्णमोहन अग्रवाल (बंटी) आदि मौजूद रहे। यहां दिवंगत राकेश जैन प्रेमस्वीट्स व दिवंगत वंदना शिवहरे की स्मृतियों को संजोने के लिए अपना घर आश्रम को सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने के इस दान के प्रति अपना घर आश्रम के द्वारा समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब साउथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments: