---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 14, 2022

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने लगाई न्यायालय परिसर में प्याऊ


प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार ने किया शुभारंभ, कहा प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म और पुण्य नहीं

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा स्थाई प्रकल्प के रूप में प्याऊ की स्थापना जिला न्यायालय परिसर में स्थापित की गई जिसका शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश शिवपुरी मान. विनोद कुमार जी के द्वारा किया गया जहां उन्होंने अपने शब्दों में इस प्याऊ के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रचंड गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म और पुण्य का कार्य नहीं। 

यहां शाखा अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़, कार्यक्रम संयोजक एवम बार काउंसिल के अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया ने जानकारी देते हुए बताया की प्याऊ का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश शिवपुरी मान. विनोद कुमार जी, मध्यभारत उत्तर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग, प्रांतीय संयोजक तरूण अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश मान.उमेश श्रीवास्तव, एडीजे श्रीमती अर्चना सिंह, सीजेएम श्री सज्जन सिंह, आईएमएफसी श्रीमती नेहा प्रधान की मौजूदगी में किया गया। 

इस दौरान शाखा अध्यक्ष संजीव जैन ने परिषद द्वारा जिला न्यायालय में यह एक स्थाई प्रकल्प के बारे में जानकारी दी और बताया कि प्रतिवर्ष गर्मियों में प्याऊ को लगाया जायेगा। परिषद सदस्य एड.शैलेंद्र समाधिया, एड.वीरेंद्र शर्मा, एड.आलोक श्रीवास्तव एवं एड.संदीप वशिष्ठ की प्रेरणा से जिला न्यायालय में प्याऊ लगाने का पुण्य कार्य मिला। शाखा सचिव गणेश धाकड़ ने बताया परिषद् द्वारा पिछले 22 वर्ष से गर्मियों के माह में माधव चौक पर प्याऊ लगाई जा रही है। पिछले वर्ष शाखा द्वारा जिला अस्पताल में वाटर कूलर की स्थापना की एवं अब जिला न्यायालय में एक स्थाई प्रकल्प के रूप में प्याऊ की स्थापना की है। 

शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य डॉ राजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, शैलेंद्र मित्तल, एड.पंकज आहुझा, जितेंद्र सिकरवार, ओपी भार्गव, केके सिंघल, राजीव धनावत, श्रेय शर्मा, दीपक दुबे मौजूद रहे।  

No comments: