Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, June 19, 2022

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन सेवा कार्य कर धूमधाम से मनाया गया


भाजपा नगर मंडल एवं भाजपा पुरानी शिवपुरी मण्डल के सभी पदाधिकारी और अनेक भाजपा नेता हुए शामिल

शिवपुरी-विकास की मसीहा अम्मा महाराज की राजनीतिक विरासत को संभालने वाली शिवपुरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन आज भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष विपुल जैमनी एवं पुरानी शिवपुरी मण्डल के अध्यक्ष के.पी.परमार के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया और सभी वार्डों में में भी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाया। 

आज सुबह जिला चिकित्सालय में फल वितरण किए गए इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों को फल वितरण किए गए एवं कटमई की आदिवासी बस्ती में बच्चों के साथ केक काटा गया और कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। शाम को अपना घर आश्रम में 80 बुजुर्गों को भोजन कराया गया और कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र विरथरे, राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, वरिष्ठ भाजपा नेता विमलेश गोयल, अशोक खडेलवाल, भानू दुबे, संजय गौतम, दिलीप मुद्रगल, हरिओम राठौर, आनंद जैन, नगर मंडल के महामंत्री रीतेश जैन, पुरानी शिवपुरी मंडल के महामंत्री गिर्राज शर्मा, अजीत ठाकुर, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव, डॉ रश्मि गुप्ता, किरन कुमार शर्मा, लालू शर्मा, राजू शर्मा, शिवम दुबे, निर्देश गोयल, आशीष तिवारी, आशीष सेन, माणिक जैन, आशीष जैन, प्रशांत राठौर एवं दोनों मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment