Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, July 21, 2022

मानसिक दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर


शिवपुरी-
16 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे की माँ अपने बेटे का व्हीलचेयर हेतु आवेदन लेकर अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री एम.के.जैन के पास पहुंची। उन्होंने उक्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित दिव्यांग को व्हीलचेयर प्रदाय की।

उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री एम. के. जैन द्वारा बताया गया कि अनमोल शर्मा निवासी पुरानी शिवपुरी 75 प्रतिशत मानसिक रूप से दिव्यांग है जो चलने फिरने में भी असमर्थ था। 5 वर्ष पूर्व संबंधित को व्हीलचेयर प्रदाय की गई थी, जो अब पूरी तरह से खराब हो चुकी है। संबंधित दिव्यांग की परेशानी को देखते हुये आज उसे व्हीलचेयर प्रदाय की गई। व्हीलयेचर प्राप्त कर दिव्यांग की माँ बहुत खुश हुई एवं दिव्यांगजनों हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में त्वरित कार्यवाही करने पर संतोष व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment