Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, August 7, 2022

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले निकाली तिरंगा यात्रा रैली












कलेक्टर/एसपी के निर्देशन में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, निकाली जागरूकता तिरंगा यात्रा रैली

जेसीआई डायनेमिक,फोटोग्राफर एसोसिएशन, बीपीएम जयहिंद मिशन, संत रैदास ट्रस्ट, पत्रकारों व कोचिंग संस्थान हुए शामिल

शिवपुरी-हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को स्थानीय तात्याटोपे समाधि स्थल से जेसीआई डायनेमिक संस्था, फोटोग्राफर एसोसिएशन, विंग कोचिंग संस्थान, बीपीएम जयहिंद मिशन व संत रेदास लोक कल्याण ट्रस्ट सहित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, यागरीब नवाज सोशल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा जागरूकता यात्रा रैली नगर में निकाली गई। 

इस रैली में शामिल कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज रामजी व्यास, जेसीआई डायनेमिक संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल, विंग कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर संदीप शर्मा, फोटोग्राफर एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल भोला, बीपीएम जयहिंद मिशन से राष्ट्रीय सचिव डॉ.कपिल मौर्य,संत रैदास लोक कल्याण संस्था के राष्ट्रीय सचिव आदित्य शिवपुरी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे, व्यापम सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार आलोक एम.इंदौरिया आदि का तिरंगा वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। 

इस दौरान यात्रा में शामिल सभी अतिथियों के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर रैली में पदयात्रा करते हुए जन-जन को तिरंगा यात्रा जागरूकता का संदेश दिया। तिरंगा प्रतीत के साथ अतिथियों का यहां स्वागत मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल के द्वारा किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम तात्याटोपे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। कोर्ट रोड़ से मप्र शासन के राज्यमंत्री प्रहलाद भारती भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। राजेश्वरी मंदिर के सामने बीपीएम जयहिंद मिशन के डॉ.कपिल मौर्य के द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। 

इस दौरान वंदे मातरम् और देश की आन-बान शान से जुड़े देशभक्ति गीतों ने डीजे की धुनों पर समां बांधा जिसमें तात्याटोपे से निकली यह पदयात्रा अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, माधवचौक चौराहा से होते हुए गुरूद्वारा से निकलकर राजेश्वरी रोड़ होते हुए तात्याटोपे समाधि स्थल पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। राजेश्वरी रोड़ पर रामदाना जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भरोसीलाल गोयल व सचिव राजेश गोयल रजत, आनंद गोयल के द्वारा इस तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा व नमकीन पैकेट वितरित करते हुए किया गया। 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, संगठन के जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), महासचिव नेपाल पाल, कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा, संभागीय सचिव राम यादव, अभय कोचेटा, बृज दुबे, इलेक्ट्रॉनिक संघ अध्यक्ष फरमान अली, मुकेश जैन, मनीष भारद्वाज, पार्षद व पत्रकार गौरव सिंघल, पार्षद राजा यादव, युवा समाजसेवी विकास गोयल, जयनारायण शर्मा गुरू, जकी खान, साकिर अली मामू, अशरफ कुर्रेशी, सत्यनारायण अग्रवाल सत्तू, लक्ष्येन्द्र शर्मा बंटी, लालू शर्मा, किरण शर्मा, उत्कृर्ष भार्गव, संतोष कुशवाह, नीरज जाटव आदि सहित अन्य साथीगण शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment