---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 14, 2026

बैडमिंटन और टेबल टेनिस के पाँच खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन



शिवपुरी।
खेल प्रतिभाओं को निखारने में जुटी अकादमी के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है। पाँच खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बैडमिंटन में चयनित खिलाड़ीयों में बैडमिंटन में मौली गुप्ता (हैप्पीडेज स्कूल) एवं अरनव शर्मा (सेंट चाल्र्स स्कूल) का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी सागर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। टेबल टेनिस में हैप्पीडेज स्कूल के वरुण गुप्ता, शिविका पाराशर एवं जान्हवी कुशवाह का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाडिय़ों को डॉ. संदीप शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, मनीष गुप्ता, शिवा पाराशर सहित अकादमी के माधवी राठौर, अनय मित्तल, अंश गोयल, सार्थक विरमानी, आर्यन जैन, सर्वज्ञ शर्मा, पावनी शर्मा, अवनी गुप्ता, जक्ष चौकसे, शिवांश पाराशर एवं दिव्यांश बिंदल ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

संभाग स्तर पर भी खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन
वहीं काव्य शिवहरे एवं सिद्धि दुबे ने भी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित नहीं हो सके, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा और उनकी मेहनत ने शिवपुरी का गौरव बढ़ाया। सभी खिलाड़ी निखिल चैंप एकेडमी के बैडमिंटन और टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर अकादमी में खुशी का माहौल है। यहां कोच निखिल चौकसे ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाडिय़ों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी इस बार चयन से चूक गए हैं, वह निराश न हों और इसी मेहनत के साथ आगे बढ़ें।

No comments: