---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 14, 2026

किरण फाउंडेशन के 16वें रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रहित





रक्तवीरों का सम्मान, लकी ड्रॉ के जरिए बढ़ाया उत्साह

शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय किरण फाउंडेशन, शिवपुरी द्वारा 16वें रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय न्यू मधुरम स्वीट्स परिसर में किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में फाउंडेशन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई।

   जानकारी देते हुए किरण फाउण्डेशन संस्था के चेयरमैन यशवन्त गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता ने बताया कि संस्था के द्वारा आयोजित 16वें रक्तदान शिविर के अतिथियों में एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. सिंह चौहान एवं ब्लड इंचार्ज डॉ. नीरजा केन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को समाजहित में महत्वपूर्ण सेवा बताया। शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के साथ अस्पताल स्टाफ का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन किरण फाउंडेशन की सचिव श्रीमती सौम्या गुप्ता ने किया। 

रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इसमें कपिल भार्गव विजेता रहे, जबकि फाइनल लकी ड्रॉ में धर्मेंद्र नरवरिया ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में शिव सेवक, राहुल शाक्य, देवास धाकड़, सतीश रावत, अंकित मंगल सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के चेयरमैन यशवंत गुप्ता, सचिव श्रीमती सौम्या गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तान्या गुप्ता एवं ट्रेजरर ध्रुव गुप्ता ने सभी रक्तवीरों, अस्पताल स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

No comments: