---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 14, 2026

अल्ट्राटेक सीमेंट शिवपुरी डिपो द्वारा छिम छिमा नरेश मंदिर मेले में विशाल प्रसाद वितरण का सफल आयोजन



शिवपुरी।
अल्ट्राटेक सीमेंट, शिवपुरी डिपो की टीम द्वारा विजयपुर स्थित प्रसिद्ध छिम छिमा नरेश मंदिर के वार्षिक मेला महोत्सव में एक विशाल भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्षिक मेले के अवसर पर लगभग 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर अल्ट्राटेक की पूरी टीम ने अत्यंत उत्साह और सेवा भावना के साथ दिन भर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरण सुनिश्चित किया। शिवपुरी डिपो की टीम ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे। टीम ने मेले में आए सभी भक्तों, स्थानीय प्रशासन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

No comments: