Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, August 31, 2022

मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई शक्ति के रूप में उभरा है : जिलाध्य क्ष बाथम


मोदी 20 पुस्ताक पर संगोष्ठी आयोजित

शिवपुरी। मोदी 20 पुस्तक पर संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्धारा ग्वालियर वायपास रोड पर स्थित एक निजी होटल में किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी प्रदेश कार्य समिति सदस्य  हरवीर रघुवंशी ने किताब के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ पारस जैन, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ उमेश श्रीवास्तव रहे।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को किताबों में समेटना संभव नहीं है। उन्हें किसी किताब में बांधकर रखा नहीं जा सकता। मोदी जी के जीवन से लोगों को प्रेरणा मिलती है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई शक्ति के रूप में उभरा है। बाथम ने कहा कि चाय वाले से पीएम बनने और संघर्ष करते हुए एक गरीब घर में जन्म चाय बेचने वालों की कहानी जो आज हर घर के बच्चों के लिए आदर्श बन गया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने किताब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि मोदी जी के बारे में जितना कहा जाए या लिखा जाए उतना कम होगा। 

उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मोदी जी को इतनी शक्ति प्रदान करना कि ऐसी अनेक पुस्तकें उनके बारे में लिखी जाए। आने वाले समय में वह इतने सुंदर निर्णय राष्ट्र तथा भारत को मजबूत करने, मानव जाति के कल्याण के लिए लें और हिचकिचाहट उनके निर्णय में न आ पाए। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि आज हमारे देश को जो मोदी जी ने दिया है वह अकल्पनीय है। 

मोदी जी के कार्यकाल में ही देश के गरीब जनता को जो कभी बैंक खाते खेलने की सोच भी नहीं पाते थे उनके लिए जनधन योजना में खाता खुलवाया, कोरोना के संकट में लोगों को टीकाकरण करने के असंभव कार्य को संभव किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल व हेमंत ओझा ने किया। संगोष्ठी में मंच पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमिनी, नपा उपाध्यक्ष सरोज-रामजी व्यास सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment