Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, December 27, 2023

क्षमता शक्ति को तराशते खेलों का हुआ अयोजन


मास ड्रिल के साथ एनुअल स्पोटर््स मीट का हुआ समापन

शिवपुरी- खेल न केवल स्वस्थ अपितु शारीरिक रूप से फिट, सक्रिय व जीवन के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है। खेल बच्चों की स्वाभाविक प्रकिया है। भिन्न-भिन्न आयु वर्ग के बच्चे, विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हैं जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक सामाजिक एवं नैतिक विकास होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हैप्पीडेज प्रांगण में प्रात: 10 बजे बड़े हर्षोल्लास के साथ तीसरे दिन एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन मास ड्रिल के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिलोकनाथ कुन्ठिआ (आई.जी.सी. आर.पी.एफ.) विशिष्ठ अतिथि परमवीर सिंह राजौरा (रिटा. डी.आई.जी. सी.आर.पी. एफ), सुरेन्द्र खत्री (डी.आई.जी. आई.टी.बी.पी. करैरा), रघुवंश कुमार (एस.पी. शिवपुरी), विवेक रघुवंशी (ए.डी.एम.) पूर्व छात्र रवि बरेलिया (आर.टी.ओ. गुना), विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान, अरविन्द लाल दीवान, अर्जुन लाल दीवान, श्रीमती सम्रता दीवान, प्राचार्या श्रीमती अंजु शर्मा, शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

बच्चों ने दी मन-मोहक प्रस्तुतियां
किण्डर गार्डन व कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों ने अम्ब्रेला, फ्लॉवर, डंबल, रिंग, बॉल और पेपर के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा 7 व 8 के बच्चों ने योगा व कराटे में अपना सराहनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 9 व 11 के बच्चों ने रिट्रीट मे बढ़चढ़ कर भाग लिया। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 1200 छात्र-छात्रओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक अभिभावक तथा उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का ध्यान कार्यकम में बच्चों द्वारा दी जा रही गविविधियों पर ही केन्द्रित रहा।

अपने संबोधन से बच्चों को मोटिवेट किया अतिथियों ने
मुख्य अतिथि त्रिलोकनाथ कुन्ठिआ (आई.जी., सी.आर.पी.एफ.) ने कार्यक्रम के अन्त में शुभकामना देते हुए सभी बच्चों को अनुशासन मे रहकर निरंतर खेलने के लिए प्रेरित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान ने पधारे हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए व धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। सभी बच्चों को स्वल्पाहार दिया गया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment