Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 25, 2024

आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह, कलेक्टर रविन्द्र चौधरी करेंगें ध्जारोहण


जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर रविन्द्र चौधरी करेंगें ध्जारोहण

शिवपुरी-भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस का समारोह आज शुक्रवार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। शिवपुरी जिले में कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में यह आयोजन होगा। जहां कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा शहर के पोलो ग्राउंड (तात्या टोपे स्टेडियम) पर आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान एवं परेड की सलामी कलेक्टर के द्वारा ली जाएगी, इसके बाद प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ.मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके बाद मार्च पास्ट का अवलोकन किया जाएगा, गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

भारत पर्व का आयोजन आज कम्युनिटी हॉल में
मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन कम्यूनिटी हॉल गांधी पार्क शिवपुरी में शाम 07 बजे से किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा प्रसिद्ध बुंदेली लोकगायक सुश्री नीलम तिवारी, छतरपुर एवं लोकनृत्य सुश्री समीवा गिवापुरकर, भोपाल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु चयनित किया गया है। यह कलाकार अपने साथियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे एवं शिवपुरी की कलाप्रेमी जनता को अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। उन्होंने नागरिकों से अधिक-से-अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल कम्यूनिटी हॉल गांधी पार्क में 26 जनवरी को पहुंचकर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आनंद लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment