Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, January 23, 2024

कल्याणी धर्मशाला धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव



कल्याणी धर्मशाला के सामने हुआ विशाल अंन्नकूट भंडारे प्रसादी का वितरण

शिवपुरी। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान हुए इस अवसर पर शिव की नगरी शिवपुरी भी भगवान श्रीराम के स्वागत में कहीं पीछे नहीं रहीं पूरा शहर को भगवा रंग से दुल्हन की तरह सजाया गया और श्रीराम के भक्तों द्वारा शहर के अनेकों स्थलों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। वहीं शहर के कल्याणी धर्मशाला के सामने अस्पताल चौराहे पर विशाल अंन्नकूट भंडारे प्रसादी का वितरण किया गया जो सुबह 10 बजे भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के उपरांत प्रारंभ हुआ और देर रात्रि तक अनवरत रूप से चलता रहा जिसमें लगभग 10 से 12 हजार लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम स्थल पर डीजे की धुन पर भगवान श्रीराम के भंजनो पर आयोजनकर्ता नाचते गाते नजर आएंगे। कार्यक्रम स्थल को भगवा रंग के साथ श्रीराम के झंडों से सजाया गया था। आयोजित भंडारे मे इन राम भक्तों की रही मुख्य भूमिका संजीव शर्मा संचालक होटल वरुण इन, प्रदीप मेडिकल वाले, पत्रकार लालू शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, अखिलेश शर्मा, संदीप शर्मा, हेमेंद्र तिवारी, दिलीप सेन, दुर्गेश शर्मा टोरिया, दीपक शर्मा सोनू, किरण कुमार शर्मा, गौरव दीक्षित, सूरज अवस्थी, गजानंद उपाध्याय, सुशील मिश्रा, हर्ष झा, अटल समाधिया, सत्यवीर जादौन, सोनू अग्रवाल, विशाल दाऊ साहब, शितोले पटेल साहब आदि अनेक लोग शामिल है।

No comments:

Post a Comment