Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 16, 2025

शिवपुरी जिला पंचायत सदस्य एवं उनके पति पर जानलेवा हमला, थाने के सामने किया चक्काजाम




चली गोलिया, गाडियां हुई क्षतिग्रस्त, विधायक प्रीतम लोधी ने मौके पर पहुंचकर घटना की निंदा

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग अंतर्गत बामौरकला थाना सीमा में जिला पंचायत सदस्य और उनके पति सहित उनके समर्थको पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि यह गोलिया उनकी गाडी पर चलाई गई है। यह घटना बुधवार रात के 11 बजे की बताई जा रही है। अब विरोध में गुरुवार की सुबह से ही थाने के सामने चक्काजाम कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य संध्या लोधी पति सियाराम लोधी भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बामौरकला ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां भी चलाई थी। गोली के निशान उनकी कार पर भी हैं। उन्होंने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई थी। इस हमले में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल भी हुआ हैं। जिला पंचायत सदस्य ने इसकी शिकायत आज गुरुवार को बामौरकला थाना में पहुंचकर दर्ज कराई हैं।

शिवपुरी जिला पंचायत के वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य संध्या लोधी के पति सिया राम लोधी ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी संध्यालोधी के साथ गाडी में सवार होकर पिपरा गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन के समारोह में शामिल होने गए हुए थे। उनकी पत्नि संध्या लोधी स्कॉर्पियो मे बैठी थी,वही मैं पीछे की गाडी में अपने अन्य समर्थको के साथ था। उनके साथ एक अन्य कार में राज कुमार लोधी, बैजनाथ, गोलू शिव रजक भी थे। रात 11 बजे के लगभग वह अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। तभी पिपरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सौरभ ठाकुर, बंटी ठाकुर, अरविंद ठाकुर और कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों वाहनों को रुकवा लिया। इसके बाद सभी ने वाहनों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना के दौरान उनके साथियों को पकडकर मारपीट की गई है। हमलावरों ने गोलियां भी चलाई थी। बंदूकों से निकली गोलियां उनकी दोनों कारों में लगी हैं। इस हमले में गोली लगने से बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हुआ है।  बताया जा रहा है कि इस मामले में आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वही इस हमले के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

इनका कहना है-
यह मामला अत्याचार व अन्याय का है। हमारे कार्यकर्तागण व मैं इस घटना की निंदा करता हूॅ। इस घटना को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया है। प्रशासन से इस घटना को लेकर कडी कार्यवाही की मांग की है। मैंने प्रशासन के अधिकारियों से बात की है। जल्द ही आरोपी गिरफतार होंगे। धारा 307 लगाई गई है। हमने कार्यकर्ताओं को समझा दिया है। अब प्रदर्शन को यहीं समाप्त किया जा रहा है। प्रशासन ने हमारे कार्यकर्ताओं की सभी मांगों को मान लिया है।
प्रीतम सिंह लोधी
विधायक, पिछोर


हां इस तरह का मामला हमारे संज्ञान में आया है। इस मामले में थाना बामोरकला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जावेगा। मामले में जांच जारी है।
प्रशांत शर्मा,
एसडीओपी, पिछोर

No comments:

Post a Comment