झांकियां, घोड़े, बग्गी, ढोल और डीजे शामिल हुए, श्रद्धालुओं ने किया स्वागतशिवपुरी। एक बार फिर से जनसेवा और समाजसेवा के साथ-साथ सेवाभावी क्षेत्रों में कार्यरत संस्था जानकी सेना संगठन के द्वारा शनिवार 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान यात्रा में मनमोहक झांकियां, बग्गी, ढोल और डीजे के साथ जानकी सेना संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए और सभी श्रद्धालुओं ने अलग-अलग स्थानों पर इस चुनरी यात्रा का स्वागत किया।
जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा) ने बतायाकि जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में एक बार फिर से नगर में भव्य 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यह चुरी यात्रा मां जानकी के लव कुश पार्क कलेक्ट्रेट से शुरू हुई। यह कोर्ट रोड, माधव चौक और गुरुद्वारा चौक होते हुए राजेश्वरी मंदिर तक पहुंची। यात्रा में झांकियां, घोड़े, बग्गी, ढोल और डीजे शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर राजेश्वरी माता को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। इस दौरान मां को चांदी का छत्र भी भेंट किया गया। हर साल चुनरी यात्रा निकाली जाती है। जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि यह चुनरी यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। इस वर्ष यह दूसरा आयोजन है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोक कल्याण और धर्म प्रचार है। यात्रा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment