शिवपुरी -मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संरक्षक वीरेन्द्र खोंगल एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र निगम द्वारा पूर्व प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति शून्य करते हुये कर्मचारी हितेषी कार्यों को संपादित करने के लिए संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा जॉली की अनुशंसा पर कर्मचारी नेता तारिक़ सिद्दीकी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही संभागीय महामंत्री का दायित्व मनोज शर्मा सुरवाया को सौंपा गया है। सिद्दीकी ने मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन के संरक्षक एवं प्रदेशाध्यक्ष के प्रति धन्यवाद प्रेषित कर आभार व्यक्त किया है तथा शीर्ष नेत्रत्व एवं समस्त जिला, संभागीय टीमों को आश्वस्त किया है कि वे सदैव संगठन के नियमावली के अनुसार पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर्मचारी हितैषी कार्यों को संपादित करते एवं कराते रहेंगे। तारिक़ सिद्दीकी को म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री एवं मनोज कुमार शर्मा को संभागीय महामंत्री बनने पर कर्मचारी संगठनों के साथ साथ समाज सेवी, पत्रकार बन्धु, शासकीय सेवकों ने शुभकामनाएं व बधाईयां प्रेषित कीं है।

No comments:
Post a Comment