शिवपुरी। जिले के कोलारस में कृष्णा मैरिज गार्डन में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नवीन 8 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजक और भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सम्मेलन में नवीन 8 जोड़े वर वधु को विभिन्न घरेलू सामग्री और उपहार भेंट किए गए तथा हिंदू रीति रिवाज विधि विधान से नवीन 8 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया और उन्हें संकल्प दिलाया की यह जीवन भर साथ रहेंगे और एक नये जीवन की शुरुआत करेंगें। सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,कोलारस के विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा नवीन 8 जोड़ों को उपहार भेंट किए गए तथा उन्हे आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह पाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा, अमित यादव, श्रीराम गौड़, जसवंत पाल, बलवीर निबोरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment