जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस एवं मोर्चा संगठनों ने पुतला दहन कर कहा कांग्रेस नहीं सहेगी सेना का अपमानशिवपुरी- मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा अत्यंत शर्मनाक एवं सेना के सम्मान को पैरों तले कुचलने वाला बयान दिया गया है, उन्होंने कहा पूरा देश, देश की सेना एवं सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। इस तरह भारतीय सेना के प्रति देश विरोधी बयानों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए माधव चौक चौराहा पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं मंत्री विजय शाह का प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता के मद में अंधे हो चुके हैं उन्हें जनता एवं देश की सेना शासन प्रशासन सब अपने अधीन एवं गुलाम नजर आने लगे हैं। इसके साथ ही पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा राज्यपाल से मांग की गई कि वह तुरंत इन निरंकुश बदजुबान मंत्रियों को बर्खास्त करें।
जिला कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, जिला उपाध्यक्ष बासित अली, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महिला अध्यक्ष शशि शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु कुशवाह, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, अनिल शर्मा अन्नी, एडवोकेट राजकुमार शाक्य, सेवादल प्रदेश सचिव अनिल शर्मा उत्साही, पूर्व युथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरे, ब्लॉक अध्यक्ष राजू गुर्जर, के. पी. रावत, वरिष्ठ नेता रूप किशोर वशिष्ठ, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत शर्मा, सेवा दल प्रदेश सचिव हरीश खटीक, सचिव लक्षेंद्र शर्मा, दयालु जाटव, अशोक बेडिय़ा, पार्षद एम. डी.गुर्जर, सौरभ सरैया, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, नलिन शर्मा, ब्रज गौतम, हाफिजुर रहमान, मुख्य रूप से विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment