मोदी सरकार के 11 बर्षो के कार्यकाल की योजनाओं की दी जानकरीशिवपुरी/पोहरी- प्रदेशभर में 17 जून से 20 जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित कर गाँव-गाँव सरकार की योजनाओं को पहुचाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पोहरी मंडल के दर्जनभर गाव में पहुँच भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाव-गाव जनचौपाल लगाकर ग्रामीणजनों को भाजपा सरकार की लाभहित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार के 11 बर्षो क्व कार्यकाल मे कई ऐतिहासिक निर्णय हुए जो देश की जनता के हित में लिया गया। राममंदिर निर्माण से लेकर,जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया है।किसानों से लेकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जहा आज ग्राम बेशी, मचाखुर्द,हिनोतिया,छर्च,पोहरी सहित पोहरी मंडल के अन्य शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।
No comments:
Post a Comment