प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंबिका प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को घेराशिवपुरी- मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के कुशल मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के समन्वय से शिवपुरी जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर परिसर पहुंचकर कलेक्टर रविन्द्र चौधरी को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्त मप्र कांग्रेस अंबिका शर्मा के द्वारा मप्र के शिवपुरी जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन का वावन किया गया। कांग्रेस पार्टी के इस ज्ञापन में जिले की प्रमुख समस्याओं जैसे सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, किसानों की समस्याओं और बेरोजग़ारी के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया, यह कदम कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक से मार्गदर्शन प्राप्त कर, आंदोलन की अगली कार्य योजना शीघ्र ही तैयार की जाएगी।
यह आंदोलन कांग्रेस पार्टी की दृढ़ नायकत्व और जनता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। कांग्रेस पार्टी शिवपुरी जिले की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस पार्टी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, ए.पी.एस.चौहान, भरत रावत, राजेन्द्र राजू गुर्जर, साजिद विद्यार्थी, विजय चौकसे, एड.राजकुमार शाक्य, पार्षद कमल किशन शाक्य, मेहमूद शाह आदि सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment