अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य भारत प्रांत की बैठक सपन्नशिवपुरी-ग्राहक हितों में देश व्यापी जागरूकता आंदोलन चला रही अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांत बैठक गत् दिवस एक मैरीज गार्डन में सपन्न हुई । जिसमें मध्य भारत के 18 जिलों से आए ग्राहक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। चार सत्रों में सपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सवनीश, क्षैत्रीय सह संगठन मंत्री विजय पाटिल एवं कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी सहित प्रांतीय पदाधिकारियों ने ग्राहक प्रतिनिधियों को संवोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं धूपदीप प्रज्जवलन कर प्रारंभ हुई अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक दिवसीय प्रांत बैठक के प्रथम उद्घाटन सत्र में अतिथि की आंसदी से ग्राहक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि अ.भा. ग्राहक पंचायत प्रशासन का कार्य कर रही है। बाजार में मिलावट, तुलावट में हो रही धोखा धडी से बचाव के लिए ग्राहकों को जागरूक करने लिए देश भर में अभियान चला रही है। इसके लिए ग्राहक पंचायत के सभी सदस्यों पदाधिकारियों का हदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
प्रथम सत्र में मुख्य बक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विभाग संघ चालक डॉ गोविंद सिंह ने पंच नवाचार एवं पंच परिवर्तन के लिए आम जन को जागरूक करने कार्यकर्ताओं का आहवान किया। उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत ग्राहकों के सरंक्षण एवं जागरूकता के लिए देश व्यापी आंदोलन चला रहा है जिसका सुखद परिणाम भविष्य में प्राप्त होगा। इस सत्र में क्षैत्रीय सह संगठनमंत्री विजय पाटिल एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय गंभीर भी मंचासीन रहे।
बैठक के द्वितिय सत्र में मुख्य बक्ता प्रांत संगठनमंत्री लोकेन्द्र मिश्रा विशिष्ठ अतिथि प्रांत प्रभारी श्रीमती दीप लक्ष्मी धमनकर, प्रांत अध्यक्ष विजय गंभीर व सचिव राजेश दांगी रहे। सत्र के दौरान मुख्य वक्ता एवं संगठनमंत्री लोकेन्द्र मिश्रा ने संगठन विस्तार एवं कार्य पद्वति, सदस्यता आदि पर वृहद चर्चा की। सत्र में प्रांत प्रभारी श्रीमती दीप लक्ष्मी ने कहा कि ग्राहक समस्या का समाधान ग्राहकों को जागरूक करने से ही होगा। देश में 50 व्रतिशत महिलाएं ग्राहक है सबसे ज्यादा खरीददारी वही करती है इसलिए महिलाओं को जागरूक किए जाने पर उन्होंने जोर दिया।
बैठक के तृतीय सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सवनीश का मार्गदर्शन ग्राहक प्रतिनिधियों को प्राप्त हुआ उन्होंने ग्राहक समस्याओं के कारण बताते हुए उनके समाधान के तरीकों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि व्यापार में नैतिकता लाना, ग्राहकों के प्रति जवावदेह बाजार तैयार करना यही आंदोलन है बास्तव में ग्राहक पंचायत एक संगठन के रूप में आंदोलन का स्वरूप है।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र शहर के आम नागरिको ंके लिए रखा गया जिसमें मंचासीन प्रांत संगठनमंत्री लोकेन्द्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय गंभीर , जिलाध्यक्ष जितेन्द्र रधुवंशी एवं एएसओ विष्णुदत्त शर्मा रहे। सत्र का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने किया। सत्र में बिष्णुदत्त शर्मा ने खादय पदार्थो में मिलावट कैसे पहचाने विषय पर विचार व्यक्त किए। इस सत्र में बडी संख्या में राजनेता, आम ग्राहकों ने भागीदारी की।

No comments:
Post a Comment