---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 29, 2025

रातों को चौपाल लगाकर जनमन आवास हेतु ग्रामीणों को समझा रहे सीईओ नरवरिया


शिवपुरी।
कुछ अधिकारी समय सीमा या समय के बंधन से परे जाकर भी काम करते हैं।कहते हैं काम करने की ललक हो तो क्या दिन और क्या रात। अर्थात काम करने वाले व्यक्ति के लिए दिन और रात मायने नहीं रखते। ऐसा ही कुछ इन दिनों शिवपुरी जिले में देखा जा रहा है। यहां जिले के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रातों में चौपाल लगा कर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।  जनमन आवास योजना और अब केवाईसी के लिए इनके द्वारा भरपूर मेहनत की जा रही है। दरअसल इन दिनों जिले की ग्राम पंचायत कोटा में एडिशनल सीईओ जिला पंचायत नरेंद्र सिंह नरवरिया एवं एपीओ अमित श्रीवास्तव, बीसी आवास  दीपक पाराशर के साथ जनमन आवास 15 सितंबर तक पूर्ण कराने का लक्ष्य लेकर जुट गए हैं। विगत दिनों लगातार इनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को समझाइश दी गई। इसमें समय पर केवाईसी कराने की सलाह भी ग्रामीणों को दी गई।

No comments: